मोदीनगर: मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र ग्राम प्रथमगढ़ में शमशान घाट की बाउंड्री एवं इंटरलॉकिंग कार्य का विधायक ने शिलान्यास किया
मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में अपनी निधि से ग्राम प्रथमगढ़ में शमशान घाट की बाउंड्री एवं इंटरलॉकिंग कार्य का भारतीय जनता पार्टी की मोदीनगर विधायक डॉक्टर मंजू शिवाच ने बृहस्पतिवार शाम को शिलान्यास किया। जिसकी लागत 09.93 लाख रुपए है। ग्रामीणों ने श्मशान घाट के निर्माण की मांग को लेकर विधायक को अवगत कराया था।