मोदीनगर: घर से कीमती सामान चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने भोजपुर से गिरफ्तार किया चोरी का सामान बरामद हुआ
भोजपुर में रहने वाली तस्लीम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने सिलेंडर समेत कीमती सामान चोरी किया, पुलिस ने मामले में पीड़िता की तहरीर लेकर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चोरी की घटना का खुलासा करते हुए भोजपुर से परवेज उर्फ पैठा, सोहेल अली उर्फ सैफी और परवेज को गिरफ्तार किया। कब्जे से घरेलू सामान बरामद हुआ।