जमुई: पिरहिंडा के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले एसबीआई गार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत
Jamui, Jamui | Mar 21, 2024 सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग के पिरहिंडा के पास गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एसबीआई गार्ड को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक सुरक्षा गार्ड की पहचान पिरहिंडा निवासी अर्जुन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र ओंकार सिंह के रूप में हुई है।