जमुई: एसपी कार्यालय पहुंचे नावाडीह गाँव निवासी छात्र ने एसपी को दिया आवेदन, पड़ोसी पर लगाया झूठे केस में फंसाने का आरोप
Jamui, Jamui | Mar 21, 2024 चकाई थाना क्षेत्र के नावाडीह गाँव का रहने वाला एक छात्र बुधवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचा।एसपी शौर्य सुमन को आवेदन देते हुए छात्र अभिषेक कुमार ने बताया कि वह इलाज के लिए देवघर अस्पताल में भर्ती था लेकिन उसके पड़ोसी ने उसे झूठे केस में फंसा दिया है।पीड़ित ने एसपी से उचित न्याय दिलाने की मांग की है।