जमुई: सरकारी बस डिपो में सिसोदिया बस संचालक ने एक कर्मी को पीटकर किया घायल,सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 20, 2024 सरकारी बस डिपो के कर्मी सिरचंद नवादा निवासी विनय कुमार सिंह के साथ सिसोदिया बस संचालक प्रसेनजीत द्वारा बुधवार को मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के बाद घायल कर्मी द्वारा टाउन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।