जमुई: कटौना पुल के पास तेज रफ्तार ऑटो वाहन पलट कर हुई दुर्घटनाग्रस्त, घायल हुए 5 लोगों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Mar 20, 2024 कटौना पुल के पास बुधवार की शाम तेज रफ़्तार अनियंत्रित ऑटो वाहन पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मुंडन के लिए जा रहे ऑटो पर सवार एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल एक ही परिवार के बेगुसराय जिले के रहने वाले हैं।