जमुई: चार माह के गर्भ से हुई प्रेमिका तो प्रेमी ने शादी से किया इनकार, पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Mar 21, 2024 जमुई के एक गांव में शादी का झांसा देकर महादलित युवती के साथ यौन शोषण करने और 4 माह के गर्भ से होने के बाद युवक द्वारा शादी से इनकार करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता जमुई महिला थाना पहुंची, जहां आवेदन देकर ढीबा गांव निवासी मदन सिंह के पुत्र प्रेम कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।