झांसी: शुगर की दवा लेने आए चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छिरौना निवासी 50 वर्षीय अधेड़ ब्यक्ति की मौत, मामला बना संदिग्ध
Jhansi, Jhansi | Apr 2, 2024 मृतक करीब 50 वर्षीय प्रमोद यादव पुत्र लक्ष्मण यादव था। वह चिरगांव थानान्तर्गत ग्राम छिरौना का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार उसके दो बच्चे है। जिनकी शादी हो गई है। प्रमोद यादव बस कंडेक्टर था। वह अपने साथी के साथ शुगर की दवा लेने झांसी आया था। जब वह बाबूलाल कारखाने के पास था। तभी उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गयी।