झांसी: झांसी निर्वाचन कार्यालय परिसर में कूड़े के ढेर में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
Jhansi, Jhansi | Apr 2, 2024 झांसी कलेक्ट्रेट के पास स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में लगे कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कर्मचारियों को उसे बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ना आने पर कर्मचारियों द्वारा बाल्टी में पानी भरकर आग को बुझाया गया।