झांसी: दतिया निवासी घायल मजदूर की झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई मौत, पाड़ से गिरकर मज़दूर हुआ था घायल
Jhansi, Jhansi | Apr 2, 2024 दतिया जिले के भांडेरी फाटक निवासी 37 वर्षीय भरत कुशवाहा की झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक राजमिस्त्री था। वर्तमान में वह दतिया में रहने वाले शिवम यादव के मकान में छपाई का काम कर रहा था, इसी दौरान पाड़ से गिरकर ज़ख़्मी हो गया था।