भीकनगांव: दो सड़क हादसों में 3 की मौतः बाइक सवार 2 युवकों ने मौके पर तोड़ा दम, अज्ञात वाहन की टक्कर से 15 साल के युवक की भी #मौत
खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। छोटी कसरावद में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक (22) और गौतम (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सादड़बन (देवजीरी) में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 15 वर्षीय देवकरण ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।