नीम चक बथानी: मृतक के परिवार से मिले विधायक प्रतिनिधि,जताई संवेदना
नीमचक बथानी प्रखंड के सीमा पर गांव में विधायक प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा शनिवार को सड़क दुर्घटना में मृत स्व. महेंद्र यादव के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की।इस दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल कारू यादव का भी हालचाल जाना।