मोहनलालगंज: मोबाइल की किश्त के लिए युवक का अपहरण, खून निकालने के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
लखनऊ के निगोहां में मोबाइल की किश्त चुकाने के लिए युवक का अपहरण कर बंधक बनाने और उसका एक यूनिट खून निकालने के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी फरार मुख्य आरोपी शुभम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। निगोहां पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।