चंदौसी: मझवली में संदीप की परिस्थितियों में 38 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, चार बच्चों से उठा पिता का साया
गांव मंझावली में 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार दोपहर 2:00 के करीब मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।