हज़ारीबाग: बरकट्ठा विधायक कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन, अबीर-गुलाल उड़े, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
बरकट्ठा विधायक कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन, जमकर उड़े अबीर-गुलाल। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां। बरकट्ठा विधायक कार्यालय में रविवार को विधायक अमित कुमार यादव के द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान अबीर-गुलाल की बौछारों के बीच पूरा माहौल होली के रंगों में सराबोर नजर आया।