बेतिया: मुजफ्फरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और इलाज के अभाव में मौत, बेतिया में राज्यव्यापी विरोध
बेतिया में भाकपा माले, ऐपवा बेतिया के द्वारा आज 4 जून दोपहर 12 बजे राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया गया, इसके साथ ही जिला समाहरणालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफा की मांग की गई, इसके साथ ही मुजफ्फरपुर की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए महिला सशक्तिकरण के बढ़बोले दावे करने वाली बिहार सरकार की पोल खोली गई।