बेतिया: नगर निगम के वार्ड 38 में रूप डीह हनुमान मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा
आज 3 जून दोपहर 12 बजे सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुषों द्वारा सज धज कर कलश यात्रा निकाली गई, बतौर मुख्य अतिथि शामिल महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में महावीर हनुमान को एक महान आध्यात्मिक शक्ति के रूप में देखा जाता है, उन्हें भगवान राम का परम भक्त और एक दिव्य शक्ति का प्रतिरूप माना गया है, जो भक्तों की रक्षा करते हैं।