मांट: पानीगांव के सरकारी स्कूल में जल भराव से छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में
Mat, Mathura | Jul 9, 2026 मांट ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पानीगांव द्वितीय में पिछले 15 वर्षों से लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। विद्यालय परिसर और मुख्य मार्ग पर करीब दो फीट तक गंदा पानी जमा है, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।