नगर: पुलिस और डीएसटी टीम ने गांव बनेनी ढोकला में गोकशी करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, गोमांस बरामद
बृजनगर थाना अधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम के इंचार्ज सुल्तान सिंह के नेतृत्व में अन्य पुलिस जाप्ता के साथ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव बनेंनी ढोकला से गोवध करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।उनके कब्जे से पुलिस ने गोमांस,तराजू,धारदार सामान भी जप्त किया।आरोपी गोमांस को बेचने जा रहे थे।