लटेरी: मुरवास में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 वाहनों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
Lateri, Vidisha | Feb 19, 2025 बुधवार शाम करीब 6:00 बजे मुरवास में थाने के सामने पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की है इस दौरान पुलिस ने पांच वाहनों से करीब ₹2500 की बसूली की है जानकारी के अनुसार मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में मुरवास पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों के खिलाफ चलानी करवाई की है