लटेरी: लटेरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 साल तक के बच्चों को दस्तक अभियान के तहत विटामिन ए की दवा पिलाई गई
Lateri, Vidisha | Feb 18, 2025 मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे लटेरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर दस्तक अभियान के अंतर्गत 5 साल तक के बच्चों को विटामिन ए की दवाई पिलाई गई है जानकारी के अनुसार 18 फरवरी से 18 मार्च तक जिले भर में दस्तक अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा 5 साल तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जा रही है