लटेरी: लटेरी थाने में दर्ज एक अपराध में फरार चार आरोपियों पर पुलिस ने ₹1000 का इनाम घोषित किया
Lateri, Vidisha | Feb 17, 2025 सोमवार शाम 6:00 बजे जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार लटेरी थाने में दर्ज एक अपराध में फरार चार आरोपियों के ऊपर विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशबानी ने एक एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया है जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने या सूचना देने पर संबंधित को एक एक हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है