हरिद्वार: बहादराबाद में धनौरी मार्ग पर स्थित होटल ढाबों का जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी पर 5 को नोटिस जारी
शनिवार को बहादराबाद में धनौरी मार्ग पर स्थित अस्थाई होटल ढाबों पर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की कारवाई की। इस दौरान होटल ढाबों में दूषित खाद्य पदार्थों और गंदगी फैली होने पर 5 होटल ढाबों को नोटिस जारी किया गया। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान सभी होटल ढाबों को चेतावनी दी गई है कि सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।