हरिद्वार: कांवड यात्रा में यातायात प्लान का दूसरा चरण हुआ लागू, मेला नियंत्रण भवन में SSP परमेंद्र डोभाल ने दी जानकारी
शुक्रवार रात से यातायात प्लान का दूसरा चरण लागू हो गया है। मेला नियंत्रण भवन में SSP परमेंद्र डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून की ओर से आने वाली बसें मोतीचूर, नजीबाबाद की ओर से आने वाली बसें बैरागी कैंप और दिल्ली की ओर से आने वाली बसें ऋषिकुल मैदान में आएंगी और यहीं से रवाना होंगी। कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते यह प्लान लागू किया गया है।