हरिद्वार: शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर चंद्राचार्य चौक पर टहलता नजर आया बारहसिंघा , वीडियो वायरल
शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर घूमते बारहसिंघा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार रात है। राजाजी टाईगर रिजर्व के जंगलों से निकले बारहसिंघे को देखकर लोगों की भीड़ लग गई, मौके पर पहुंचे वन विभाग ने बारहसिंघे को वापस जंगल में खदेड़ दिया। गनीमत रही बारहसिंघे ने किसी को चोट नहीं पहुंचाई।