हरिद्वार: पुलिस ने अवैध शराब की खेप के साथ दो तस्करों को हर की पौड़ी के पास से किया गिरफ्तार, दो महिला और एक युवक फरार
हरिद्वार पुलिस ने आज हर की पौड़ी के पास से अवैध शराब की खेप के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। मौके का फायदा उठाकर दो महिला और युवक फरार होने में कामयाब रहे। आरोपियों के कब्जे से देसी अंग्रेजी शराब के 745 पव्वे और 20 बीयर बरामद हुई हैं।पुलिस द्वारा फरार हुए तस्करों की तलाश की जा रही है।