हरिद्वार: पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से बढ़ा गंगा का जल स्तर, सिल्ट आने की वजह से सिंचाई विभाग ने रोका गंगनहर का पानी
पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया। गंगनहर में सिल्ट आने की वजह से यूपी सिंचाई विभाग ने आज सुबह सवेरे ही गंगनहर के पानी को रोक दिया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देर रात गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया था। सिल्ट आने की वजह से गंगनहर के पानी को रोकना पड़ा। सिल्ट कम होते ही पानी खोल दिया जाएगा।