जमुई: सिरचंद नवादा काली मंदिर के पास मधुमक्खियों के झुंड ने युवक पर किया हमला, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Mar 15, 2024 सिरचंद नवादा काली मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर बाद मधुमक्खियों के झुंड ने हांसडीह गांव निवासी प्रशांत सागर पर हमला कर दिया। हालांकि मधुमक्खियों के हमले से उझंडी निवासी संजीत कुमार सिंह के द्वारा प्रशांत सागर को बचाया गया और आनन - फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर विशाल आनंद के द्वारा प्रशांत सागर का इलाज किया जा रहा है।