जमुई: कोड़ाडीह में दहेज के लिए महिला की हत्या के 40 दिन बाद भी आरोपी नहीं हुआ गिरफ्तार,एसपी को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Mar 15, 2024 चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा सेहरा खातून की पीट-पीटकर हत्या मामले के 40 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा एक भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिस पर मृतक की मां रुबेदा खातून ने केस के अनुसंधानकर्ता दीपक कुमार सिंह पर मेल का आरोप लगा एसपी को आवेदन दिया है।