कोईलवर: कोईलवर में पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य, पंपों पर सुचारु आपूर्ति बहाल
कोईलवर क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति अब पूरी तरह सामान्य हो गई है। शुक्रवार शाम करीब 4:30 जब पब्लिक एप की टीम विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंची तो सभी जगह स्थिति संतोषजनक पाई गई। उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के आसानी से ईंधन उपलब्ध हो रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल को लेकर परेशानी हो रही थी। अब सामान्य है।