आज़मगढ़: छोटी हरैया से ब्रम्हस्थान में छात्रा की मौत की हुई घटना के मामले में अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छोटी हरैया से थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ब्रम्हस्थान में छात्रा की मौत की हुई घटना में अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। वादिनी मुकदमा थाना महराजगंज ने थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर दिया था कि वादिनी की पुत्री ब्रम्हस्थान मोहल्ले में रहकर कोचिंग करती थी। विपक्षी राजू यादव पुत्र हरिनाथ यादव निवासी ग्राम पियुंवा जनपद मऊ है।