आज़मगढ़: बलरामपुर स्थित 20वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में अपने आवास में फंदे से लटका मिला टेलर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सोमवार को आजमगढ़ थाना कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर स्थित 20वीं वाहिनी पीएसी में यहां पर टेलर के पद पर कार्यरत मो इरफान पुत्र स्वर्गीय हफीजुल्लाह की फांसी से लटकी लाश मिली। इस के संबंध में दिन में करीब 11 बजे 20वीं वाहिनी कल्याण केन्द्र प्रभारी द्वारा टेलीफोनिक वार्ता से कंट्रोल रूम को बताया गया कि टेलर इरफान ड्यूटी नही आए हैं। तुरंत उनके आवास पर लोग पहुंच गए।