आज़मगढ़: निवर्तमान राज्यपाल मेघालय फागू चौहान के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, स्टे बाद भी हाफिजपुर में जमीन कब्जा
कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बावजूद दूसरे के खेत पर कब्जा करने, गाली गलौज देने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में अदालत ने पूर्व राज्यपाल फागू चौहान के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामले में पीड़ित शिवपूजन चौहान निवासी बलरामपुर थाना कोतवाली ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। परिवादी शिवपूजन चौहान की हाफिजपुर में स्थित जमीन पर कब्जा हुआ।