आज़मगढ़: नरौली पुल से किशोरी ने तमसा नदी में लगाई छलांग, पुलिस बल ने चलाया तलाशी अभियान, नहीं किया जा सका बरामद, जांच पड़ताल जारी
आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरौली पुल से सोमवार की शाम को 16वर्षीय किशोरी ने अचानक से नीचे तमसा नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान पुल पर ट्रैफिक का आना-जाना था। रोजाना की तरह आने जाने वाले लोगों की भारी भीड़ भी थी। अचानक से किशोरी के छलांग लगाने के चलते लोग सन्न रह गए। किसी को बचाने का कोई मौका भी नहीं मिल पाया। और किशोरी तुरंत कूद कर बहती हुई चली गई।