आज़मगढ़: नामदारपुर में साइकिल को बचाने के चक्कर में बाइक पलटी, सास व दामाद घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के समीप थाना कंधरापुर क्षेत्र अंतर्गत नामदारपुर में साइकिल को बचाने के चक्कर में सोमवार को बाइक पलट गई। बाइक पर सवार सास व दामाद घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेंहुआ निवासिनी 52 वर्षीया रीता ने बताया कि वह अपने दामाद अरविंद निवासी बागखालिस थाना जीयनपुर के साथ बाइक से जा रही थी।