पडरौना: कुशीनगर स्टेडियम में गूंजा जीत का जोश, जूडो और भारोत्तोलन में युवा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
कुशीनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूडो व भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। उद्घाटन डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने किया। पांच विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जूडो और भारोत्तोलन में शानू सिंह, राजहीरा, ललिता कुशवाहा, परमेश्वर और हरिश्चंद्र विश्वकर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।