पडरौना: भेड़िया आया… भेड़िया आया! रात में हिंसक जानवर के आतंक से गांव में दहशत, महिला पर हमले के बाद रात-भर पहरा दे रहे ग्रामीण
कुशीनगर के सिरसिया गांव में पिछले तीन दिनों से हिंसक जानवर का आतंक फैला है। गुरुवार रात महिला पर हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जारी है। दहशत के चलते ग्रामीण रात-भर पहरा दे रहे हैं। वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।