पडरौना: नैनहा गांव में पत्नी के अलग रहने से पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, मचा हड़कंप
कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नैनहा गांव में 35 वर्षीय युवक प्रमोद गिरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह और पत्नी के अलग रहने से मानसिक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।