कुशीनगर के खड्डा तहसील क्षेत्र में जारी अनन्तिम मतदाता सूची को लेकर विवाद गहरा गया है। कई ग्राम सभाओं में सैकड़ों मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित पाए गए हैं। सूची चस्पा होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोग निष्पक्ष जांच और शीघ्र नाम जोड़ने की मांग कर रहे हैं।