पडरौना: जमीन विवाद में दबंगों का तांडव: घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों की पिटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
कुशीनगर के मध्यवटिया गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप लिया। दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों की मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है और दोषियों को पकड़ने के लिए सक्रिय है।