पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव के करीबी सौरभ यादव ने तेज प्रताप यादव पर मारपीट और न्यूड वीडियो बनाने का आरोप लगाया
राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के हनुमान कहे जाने वाले सौरभ ने अपने नेता पर बड़ा आरोप लगाया है। सौरभ का कहना है कि, तेजप्रताप यादव ने उन्हें अपने लड़कों से पिटवाया।मारपीट के बाद कपड़े भी उतरवा दिए और फिर न्यूड वीडियो भी बनवाया। उनका मोबाइल भी छीन लिया गया। सौरभ यादव ने बताया कि वो रविवार को खान सर के भाई के रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गए थे।