पटना ग्रामीण: दीघा चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी और वाहन चालक के बीच कहासुनी, मामला दर्ज: डीएसपी विधि व्यवस्था
पटना के दीघा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव के पास रविवार की रात्रि छपरा से आ रहे एक चारपहिया वाहन के चालक व सवार व्यक्ति की दीघा चेक पोस्ट पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी से नियम पालन को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में हल्की झड़प में बदल गई। रात्रि में भीड़ नियंत्रित रखने हेतु क्षेत्र में वन-वे व्यवस्था लागू रहती है, जिसकी जानकारी पुलिसकर्मी द्वारा दी जा रही थी।