पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर गिरे दो भाई-बहन की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत
पटना जंक्शन परिसर में रविवार की शाम गेट नंबर 2 के पास भाई-बहन लड़खड़ाते हुए गिर गए थे। जिसके बाद परिसर में मौजूद RPF और GRP के जवानों ने दोनों को संभाला और इलाज के लिए PMCH भेजा। लेकिन सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों की मौत हो गई। दोनों की पहचान गोपालगंज के रहने वाले दिनेश राय (24) और गोल्डी राय (23) के रूप में हुई है।