प्रतापगढ़: महेशगंज के जगापुर में युवक ने की आत्महत्या, मचा कोहराम
महेशगंज के जगापुर गाँव में 34 वर्षीय मूल चंद गुप्ता ने मंगलवार सुबह 8 बजे घर में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के समय वह अकेला था। भतीजे को इंस्टाग्राम मैसेज से सूचना मिली। मृतक लाई-चना बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।