हल्द्वानी में प्राचीन श्री रामलीला में आज राम जन्म, कल निकलेगी भव्य श्री राम बारात।।।
हल्द्वानी नगर में श्री रामलीला संचालन समिति 2026 द्वारा लगभग 150 वर्षों से आयोजित हो रही ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव हर्षोल्लास के साथ जारी है। संचालन समिति के मीडिया प्रभारी भवानी शंकर नीरज ने बताया कि आज *10 अक्टूबर, शनिवार* को रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम के जन्म का अलौकिक प्रसंग व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री के द्वारा कराया गया। इस दौरान राजा दशरथ के दरबार, पुत्रेष्टि यज्ञ एवं चारों भाइयों के जन्म की लीला का भव्य मंचन किया गया। दिन की लीला के निर्देशक अमित जोशी ने कहा कि कलाकारों की सजीव प्रस्तुति के लिए मंच को विशेष रूप से सजाया गया है। श्री राम जन्म पर बधाई गाने के लिए किन्नरों को आमंत्रित किया गया है।आज की लीला में भगवान राम का पाठ कुणाल पांडे लक्ष्मण का मेहुल जोशी, भरत का स्पर्श अग्रवाल, शत्रुघ्न का विशेष कबडवाल तथा महाराजा दशरथ का पाठ सुशील शर्मा ने किया। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति के सदस्य शगुन की मेंहदी ले कर रामलीला मैदान पहुंचे जिसमें समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया।
समिति के वरिष्ठ सदस्य विवेक कश्यप ने बताया कि 11 अक्टूबर, रविवार को रामलीला महोत्सव का सबसे आकर्षक प्रसंग
श्री राम बारात निकाली जाएगी जो लाटूरिया बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्राचीन श्री रामलीला मैदान पर पहुंचेगी। बारात में बैंड-बाजे, आकर्षक झांकियां और भगवान राम-लक्ष्मण की झांकी मुख्य आकर्षण रहेंगे, साथ ही आतिशबाजी भी रहेगी। बारात का आयोजन रामलीला संचालन समिति की सहयोगी संस्था प्राचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा किया जाएगा।
समिति के सदस्य एन बी गुणवंत ने बताया कि रामलीला प्रतिदिन सायं 5 बजे से 7:30 बजे तक हो रही है। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन लीला का आनंद ले रहे हैं।
इस अवसर पर समिति के रिसीवर एवं नगर मजिस्ट्रेट ए बी बाजपेई, प्रेम गुप्ता, एन बी गुणवंत,प्रदीप जनौटी हितेश पांडे, भोलानाथ केसरवानी , अतुल अग्रवाल गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति ने समस्त नगरवासियों से प्रतिदिन रामलीला में आने एवं राम बारात में सपरिवार पहुँचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। आज के मंचन में व्यास पीठ पूजन नीमा अग्रवाल, तनिष्क सनवाल, एडवोकेट अक्षय अग्रवाल ने किया, अतिथियों में हरि मोहन अरोड़ा, डॉक्टर अनिल अग्रवाल , रजत माहेश्वरी अमित अग्रवाल रहे। आज मैदान में हितेश शर्मा, सचिन , महेश राजा, माहेश्वरी समाज, राष्ट्र सेवा समिति आदि ने सेवा दी।