तिसरी: पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने मृतक के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
Tisri, Giridih | Apr 30, 2026 तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी में मृतक के स्वजनों से पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने मुलाकात कर ढांढस बंधाया व हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बता दें कि चंदौरी गांव में बुधवार की शाम आसमानी कहर बरसने से बारह वर्ष के अमन कुमार सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य चार लोग घायल हो गए।