हसनपुर: दहेज में बुलेट की मांग पूरी न होने पर पत्नी को घर से निकाला, पति ने दिया तीन तलाक, सैदनगली पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सैदनगली थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने और फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।