भूना: किसान सभा ने धान खरीद शर्तें हटाने और जल्द सरकारी खरीद शुरू करने की मांगे, आंदोलन की दी चेतावनी
भूना में किसान सभा ने सरकार से धान की खरीद पर लगाई गई पाबंदियों को हटाने और तुरंत सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की है। किसान नेताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।