दतिया नगर: कांग्रेस कार्यालय, बम बम महादेव के पास मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ डा.अबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।अशोक दांगी बगदा ने कहा कि भारत रत्न डा. अम्बेडकर कहते थे कि शिक्षा सामाजिक समरसता व व्यक्ति के सात्विक गुणों का विकास करती है। कहा कि बाबा साहब उच्च कोटि के राष्ट्रभक्त और सामाजसेवक थे.