लोहरदगा: चुन्नीलाल उच्च विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक सह कौशल प्रतियोगिता, DDC ने 100% उपस्थिति वाले छात्रों को किया सम्मानित।
लोहरदगा के राजकीयकृत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के सभागार में शनिवार दोपहर 1:30 बजे अभिभावक-शिक्षक बैठक सह व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत कौशल प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के डीडीसी राज महेश्वरम की उपस्थिति रही।